छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई, एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर तत्काल रोक
उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए एनालॉग पनीर और अन्य भ्रामक डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोक कलाकार विक्रम यादव का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार एवं प्रख्यात बांस वादक विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कलाकार के समुचित इलाज और हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मंजूरी; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया केंद्र का आभार
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने छत्तीसगढ़ में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों और 250 नई MBBS सीटों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
स्वस्थ छत्तीसगढ़ से विकसित राज्य की नींव: मुख्यमंत्री साय ने 103 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 103 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य अधोसंरचना परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इनमें 200 सीटर छात्रावास, कैंसर भवन विस्तार और आवासीय परिसर का निर्माण शामिल है।
सुकमा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुकमा-01 को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र, जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्र एनक्वास से सम्मानित
सुकमा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र सुकमा-01 ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों में 93.04 प्रतिशत अंक हासिल कर एनक्वास प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इसके साथ ही जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरे उतर चुके हैं।
3 जुलाई को रायपुर में होगी ‘सहकार संकल्प दौड़’, सहकारिता और स्वस्थ जीवन का देंगे संदेश
छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग की ओर से 3 जुलाई को रायपुर के मरीन ड्राइव में 'सहकार संकल्प दौड़' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारिता, स्वास्थ्य और सामूहिक विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
रायपुर में 5 जुलाई को होगा मेगा रक्तदान महोत्सव, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
रायपुर में 5 जुलाई को मेगा रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न रोटरी क्लबों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का लक्ष्य 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करना है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
Healthy Habits: हेल्दी आदतें अपनाकर रहें फिट और स्वस्थ, जानिए स्मार्ट कुकिंग के आसान टिप्स
स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए स्मार्ट कुकिंग अपनाने की सलाह दी है। कम तेल, संतुलित आहार और सही तरीके से भोजन पकाने की आदत कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है।
योग दिवस पर केदार कश्यप का संदेश: योग को जीवन का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज का यही आधार
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नारायणपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वनमंत्री केदार कश्यप ने योग को स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव बताते हुए नागरिकों से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।



