रायपुर,13 नवम्बर 2026
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 18 नवंबर 2026, बुधवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे से मुख्यमंत्री निवास/कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में होगी।
राज्य शासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मंत्रिपरिषद की इस बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।



