UP में बड़ा सड़क हादसा: बागेश्वर धाम से लौट रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। बागेश्वर धाम से लौटते समय उनकी कार ट्रक से टकरा गई। उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
CJP प्रदर्शन पर कंगना रनौत का तीखा हमला, प्रदर्शनकारियों को बताया ‘गटर छाप’
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं और खासकर महिला प्रदर्शनकारियों पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आजादी जिम्मेदारी से कमाई जाती है, केवल उसका दिखावा नहीं किया जा सकता।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM साय की प्रतिक्रिया, कहा- नैतिक मूल्यों का परिचायक है फैसला
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनका निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक है।
12 साल बाद मोदी सरकार में बड़ा बदलाव: Dharmendra Pradhan का इस्तीफा मंजूर, Pralhad Joshi को मिला बड़ा जिम्मा
नीट पेपर लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।
26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया उपवास; CJP का आंदोलन जारी
सोनम वांगचुक ने 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त कर दी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर उन्हें जूस पिलाया। हालांकि CJP ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
PM मोदी और शरद पवार की मुलाकात से सियासत गरम: मानसून सत्र के बीच PMO में हुई अहम बैठक, NDA में शामिल होने की अटकलें तेज
संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NCP (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले से मुलाकात की। बैठक के बाद परिसीमन विधेयक, एनडीए और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार, सदन में आक्रामक तेवर और योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड पेश
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए इसे जनता के जनादेश का अपमान बताया। उन्होंने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का अंतिम दिन: CAG रिपोर्ट और जनहित के मुद्दों पर रहेगा फोकस
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 2026 का आज अंतिम दिन है। सदन में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जबकि वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्थानीय निकायों से संबंधित CAG रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे। प्रश्नकाल, शासकीय कार्य और विभिन्न प्रतिवेदनों पर भी चर्चा होगी।
आज होगी भाजपा विधायक दल की अहम बैठक, मानसून सत्र की रणनीति पर होगा मंथन
छत्तीसगढ़ विधानसभा के 13 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।



