बस्तर में नया ‘सनराइज टू सनसेट’ पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है, जहां पर्यटक एक ही दिन में टाटामारी के सूर्योदय और पुसपाल के सूर्यास्त का आनंद ले सकेंगे। यह परियोजना पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।
सरगुजा जिले के बलसेड़ी गांव निवासी ओम प्रकाश पैकरा को सुशासन तिहार के तहत मनरेगा जॉब कार्ड मिला है। इससे उन्हें रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा और गांव में ही काम मिलने से परिवार के साथ रहकर आजीविका चला सकेंगे।
रायगढ़ जिले में जांच अभियान के दौरान 57 लोग HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार के पास इलाज और देखभाल के पर्याप्त इंतजाम हैं तथा लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कोच्चि टस्कर्स विवाद को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि शशि थरूर के बचाव में कांग्रेस नेतृत्व और यूपीए सरकार का पूरा तंत्र सक्रिय था।
छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए बासमती धान मिशन की तैयारी शुरू की है, जिसमें पायलट प्रोजेक्ट, निर्यात सहयोग और विपणन व्यवस्था शामिल होगी।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल अस्पताल में एक डॉक्टर के नशे की हालत में ड्यूटी करने और मरीज के परिजनों से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। ब्रेन सर्जरी, डायलिसिस और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज इस हादसे की चपेट में आ गए। परिजनों की आंखों के सामने मरीजों की जान नहीं बच सकी।
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है। होटल के सह-मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार होटल मैनेजर की तलाश जारी है। हादसे में 21 लोगों की मौत और 37 लोग घायल हुए हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से 5 मरीजों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया गया है। प्रशासन ने जांच के आदेश देते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।