रायपुर, 4 जून 2026

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच अभियान के दौरान 57 लोगों के HIV पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराने से बचने की अपील की है।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि रायगढ़ ही नहीं, पूरे प्रदेश में HIV जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान जो लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, उनके उपचार और परामर्श की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सरकार के पास पर्याप्त संसाधन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसलिए संक्रमित व्यक्तियों को घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने युवाओं में बढ़ रहे नशीले पदार्थों के उपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि HIV की रोकथाम के लिए समाज और परिवार की जागरूकता भी बेहद जरूरी है। लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts