छत्तीसगढ़ में बासमती धान मिशन की तैयारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

छत्तीसगढ़ में बासमती धान मिशन की तैयारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

रायपुर, 4 जून 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बासमती धान की खेती के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बासमती धान मिशन की तैयारी शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि क्षेत्र में विविधिकरण को बढ़ावा देना है।

इस संबंध में अटल नगर नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में कृषि मंत्री राम विचार नेताम की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त, कृषि संचालक, कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक तथा इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के पदाधिकारी शामिल हुए।

कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना है और इसके लिए बासमती धान की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत बासमती धान की खेती को बढ़ाया जाएगा और उन क्षेत्रों की पहचान की जाएगी जहां की जलवायु इसके लिए उपयुक्त है।

इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन ने किसानों को बायबैक व्यवस्था, विपणन सहयोग और निर्यात समर्थन देने का आश्वासन दिया।

बैठक में यह भी तय हुआ कि उत्पादन से लेकर विपणन और निर्यात तक एक समन्वित व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *