‘संविधान की धज्जियां उड़ा रही कांग्रेस’, वंदे मातरम पर कर्नाटक सरकार के फैसले से बिफरे शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक सरकार के वंदे मातरम को लेकर लिए गए फैसले को अलोकतांत्रिक बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, SUV सवार 8 लोगों की मौके पर मौत, 3 घायल
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर SUV और ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल 3 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
Smart Meter Update: केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने राज्यों को दिए तेजी से मीटर लगाने के निर्देश
केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। CSPDCL ने कहा कि जहां संचार नेटवर्क उपलब्ध है, वहां सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जानी है। इससे बिलिंग अधिक सटीक और पारदर्शी होगी।
धमतरी में धर्मांतरित परिवार की ‘घर वापसी’, मंदिर में पूजा के बाद हुआ अंतिम संस्कार
धमतरी के नवागांव में एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कई घंटे की बैठक के बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार और आगे समाज के साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद गंगाजल-तुलसी से शुद्धिकरण और मंदिर में पूजा
सोने और चांदी के दाम धड़ाम, महंगाई के आंकड़ों से पहले सतर्क हुए निवेशक
सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। डॉलर की मजबूती, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से पहले निवेशकों की सतर्कता का असर कीमती धातुओं पर पड़ा।
CG में शराब की ओवररेटिंग पर बड़ा एक्शन: 190 की शराब 200 में बेची, आबकारी विभाग ने अफसरों पर गिराई गाज
छत्तीसगढ़ में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री और अवैध शराब निर्माण के मामलों में आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। महासमुंद और कांकेर के मामलों में तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि दो अन्य अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
बस्तर में रातभर बारिश का कहर: स्कूलों की छुट्टी, नदी-नाले उफने; केशकाल घाट में लगा लंबा जाम
बस्तर संभाग में रातभर हुई तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जगदलपुर में कई सड़कें जलमग्न हैं, जबकि केशकाल घाट में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
CM साय का आज व्यस्त दौरा: कार से रायपुर से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे जेटा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 11 सितंबर 2026 के कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर से जेटा जाएंगे, जहां पंचायत पदाधिकारी एवं सरपंच सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम को रायपुर लौटेंगे।
राज्यपाल-सीएम ने सपरिवार देखी ‘हनुमान अंश’, इसके बाद CM साय का बड़ा ऐलान—अब छत्तीसगढ़ में Tax Free होगी फिल्म
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में सपरिवार ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने के बाद इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संत परंपरा पर आधारित फिल्में नई पीढ़ी को संस्कारों और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
हॉस्टल-पीजी से स्कूलों तक होगा सेफ्टी ऑडिट, लापरवाही पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण एवं सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने को कहा है।



