मुंबई,11 सितम्बर 2026
सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव रहा। निवेशक अमेरिका के आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं, जिसके चलते बाजार में सतर्कता देखने को मिल रही है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अक्टूबर 2026 का सोना कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,341 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,571 रुपये यानी 1.03 प्रतिशत गिरकर 1,50,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसमें कुछ सुधार हुआ और सुबह 9:48 बजे यह 867 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,474 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

कारोबार के दौरान सोने ने अब तक 1,50,695 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और 1,51,483 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर छुआ।

चांदी में भी गिरावट

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी कमजोरी रही। MCX पर 4 दिसंबर 2026 का चांदी कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,34,099 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 2,530 रुपये यानी 1.08 प्रतिशत गिरकर 2,31,569 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला।

कारोबार के दौरान चांदी ने 2,30,270 रुपये प्रति किलोग्राम का निचला स्तर और 2,32,096 रुपये प्रति किलोग्राम का ऊपरी स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना 1.29 प्रतिशत गिरकर 4,350 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि चांदी 1.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

डॉलर की मजबूती बनी बड़ी वजह

जानकारों के मुताबिक, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच डॉलर की मजबूती ने सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बनाया है। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर इंडेक्स एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 99.12 पर पहुंच गया है।

इसके अलावा, अमेरिका से महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं। इन आंकड़ों से ब्याज दरों और अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर बाजार की दिशा प्रभावित हो सकती है। ऐसे में निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं और सोने-चांदी की आगे की चाल इन आंकड़ों पर निर्भर कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts