रायपुर,23 अगस्त 2026
राजधानी के VIP रोड पर 23 अगस्त की दरम्यानी रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक किया सेल्टोस कार और EV स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में स्कूटी सवार घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही EV स्कूटी से जा टकराई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।
घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
हादसे की वास्तविक वजह और दोनों वाहनों की रफ्तार का पता लगाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।



