VIP रोड पर तेज रफ्तार कार ने EV स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी के उड़े परखच्चे; सवार घायल
रायपुर के VIP रोड पर देर रात तेज रफ्तार किया सेल्टोस कार और EV स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तेलीबांधा पुलिस मामले की जांच कर रही है।



