‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन, बालोद में 2.85 लाख जल संरक्षण संरचनाएं तैयार; 19.23 लाख घनमीटर बढ़ी जल संचयन क्षमता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित 'मोर गांव-मोर पानी' महाअभियान के तहत बालोद जिले में 2.85 लाख जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण हुआ है। इससे 19.23 लाख घनमीटर अतिरिक्त जल संचयन क्षमता विकसित होने के साथ भू-जल संवर्धन और ग्रामीण विकास को नई गति मिली है।
भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिला बड़ा बूस्ट: डिप्टी CM विजय शर्मा ने 6 KM इको ट्रेल की शुरुआत की, हर वीकेंड मिलेगा जंगल सफारी का रोमांच
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव अभ्यारण्य में 6 किलोमीटर लंबे इको ट्रेल और वन महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही 51 काला आम के पौधों का रोपण, 50 हजार सीड बॉल अभियान और बैगा समुदाय के हितग्राहियों को सोलर लालटेन वितरित की गई।
नक्सल मामलों पर सरकार सख्त: डिप्टी CM विजय शर्मा ने साप्ताहिक समीक्षा के दिए निर्देश, 50 गांवों को मिलेगा 1-1 करोड़
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित जिलों में राहत, पुनर्वास और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 50 नक्सल मुक्त गांवों में 1-1 करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे, जबकि 15 अगस्त को सभी नक्सल मुक्त गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा ग्लोबल बाजार: डिप्टी CM विजय शर्मा का प्लान, यूरोप तक होंगे ऑर्गेनिक उत्पाद एक्सपोर्ट
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर के रासायनिक उर्वरक मुक्त गांवों की पहचान कर जैविक प्रमाणन कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार की योजना यूरोप सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बस्तर के ऑर्गेनिक उत्पादों को पहुंचाने और किसानों की आय बढ़ाने की है।
छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगी पीएमजीएसवाई सड़कों की निगरानी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में अब PMGSY सड़कों की निगरानी AI तकनीक से होगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हर महीने वीडियो आधारित निरीक्षण, गड्ढों और दरारों की पहचान तथा पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
CM विष्णुदेव साय ने ‘दीदी के गोठ’ की तारीफ में कही बड़ी बात: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बन चुका है मजबूत मंच
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'दीदी के गोठ' वार्षिकोत्सव-2026 में कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भरता, नवाचार और स्वरोजगार की प्रेरणा देने का सशक्त माध्यम बन गया है। इस अवसर पर उन्होंने कॉफी टेबल बुक, 'बिहान वाणी' पत्रिका और 'मोर गांव मोर पानी' पुस्तक का विमोचन किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएम आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
गांवों में विकास की नई शुरुआत: VB जी राम जी योजना लागू, 125 दिन रोजगार और 4000 करोड़ का बजट
रायपुर, 01 जुलाई 2026/ देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू हो रही है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन और आधारभूत विकास को नई गति देने के उद्देश्य से प्रारंभ की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र
छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना, शिवराज बोले- दूसरे राज्यों के लिए मिसाल
नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल को बड़ी पहचान मिली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायक बताया।
UPSC प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बढ़ाया उत्साह
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और मुख्य परीक्षा के लिए सफलता का मंत्र दिया।



