महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं, सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने का किया आह्वान
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रामायण के संदेशों को सत्य, न्याय, करुणा और लोककल्याण का प्रेरणास्रोत बताते हुए महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने और समरस, संस्कारवान एवं विकसित समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मु ने की आदिवासी संस्कृति की सराहना, शिक्षा के साथ विरासत बचाने का दिया संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में आदिवासी समाज की पारंपरिक व्यवस्था को सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा, “मैं भी मांझी की बेटी हूं।” राष्ट्रपति ने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने, सांस्कृतिक विरासत बचाने और आपसी संवाद से विवादों का समाधान
तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा का प्रतीक: CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में शामिल होकर इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपराओं का प्रतीक बताया। उन्होंने कबीर नगर में सर्व समाज भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
जशपुर में दही हांडी उत्सव की धूम: गोविंदाओं ने दिखाया साहस, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- श्रीकृष्ण के आदर्शों से मजबूत करें भाईचारा
जशपुर के रंजीता स्टेडियम में भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन हुआ। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गोविंदा टोलियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना चाहिए।
जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा: 25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने जवानों को बांधी राखी, बदली दुश्मनी की परिभाषा
बस्तर के भानुप्रतापपुर में रक्षाबंधन पर एक भावुक तस्वीर सामने आई, जहां करीब 25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने सुरक्षा बल के जवानों की कलाई पर राखी बांधी। कभी संघर्ष के आमने-सामने रहे दोनों पक्ष इस मौके पर भाई-बहन के रिश्ते में नजर आए। महिला पुलिसकर्मियों ने भी
विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1947 की त्रासदी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और विस्थापन का दंश झेलने वाले परिवारों के संघर्ष को नमन किया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 1947 के विभाजन के दौरान हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलने वाले लाखों निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
Latest Posts
माओवादी खौफ से मुक्त हुआ किरंदुल का
ई-चालान गलत कटा तो घबराएं नहीं, रायपुर
छत्तीसगढ़ में आधार कार्ड की गलतियों का
Tags Cloud
Agriculture Arun Sao Bastar Bilaspur BJP Breaking News Chhattisgarh Chhattisgarh CM Chhattisgarh Government Chhattisgarh News Crime Crime News Development Dhamtari Education Employment Farmers Good Governance India Infrastructure Investment Jagdalpur Jashpur Kedar Kashyap Mahtari Vandan Yojana Narendra Modi Nava Raipur Naxalism OP Choudhary Police Police Investigation Raigarh Raipur Raipur News Road Accident Rural Development Seva Sankalp Abhiyan Sports Surguja Tourism Vijay Sharma Vishnu Deo Sai Vishnu Dev Sai VishnuDevSai Women Empowerment



