रायपुर में आज होगा छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को देंगे प्रोत्साहन राशि
रायपुर में 28 जुलाई को छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसमें शामिल होकर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देंगे। कॉन्क्लेव में खेल नीति, अधोसंरचना, स्पोर्ट्स साइंस और प्रतिभा विकास सहित कई अहम विषयों पर मंथन होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कबीरधाम दौरे पर, स्पोर्ट्स कॉनक्लेव और पुलिस अवॉर्ड कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 जुलाई को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। वे भोरमदेव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद रायपुर लौटकर स्पोर्ट्स कॉनक्लेव-2026 और पत्रिका जनप्रहरी पुलिस अवॉर्ड-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रायपुर में अवैध निर्माणों पर निगम का बुलडोजर: वार्ड-19 में चार निर्माणाधीन भवन ध्वस्त, तीन नोटिस के बाद हुई कार्रवाई
रायपुर नगर निगम ने वार्ड-19 के विकास नगर और गुड़ियारी क्षेत्र में अनुमति के विपरीत बनाए जा रहे चार निर्माणाधीन भवनों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। निगम ने बताया कि संबंधित निर्माणकर्ताओं को तीन नोटिस और अंतिम चेतावनी देने के बाद नियमानुसार यह कदम उठाया गया।
स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ती बिजली खपत, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग के सर्वे में सामने आई सच्चाई
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के तीन शहरों में किए गए तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई 2026 के दौरान बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। कंपनी ने स्पष्ट किया कि अधिक बिजली बिल का कारण स्मार्ट मीटर नहीं, बल्कि वास्तविक बिजली उपयोग है।
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच के साथ करें काम: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेल अधिकारियों और कोचों को दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों और प्रशिक्षकों को नई खेल संस्कृति विकसित करने, प्रतिभाओं की पहचान करने और छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने के लिए नई सोच एवं विजन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
जेलों में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश: PWD सचिव मुकेश बंसल ने गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश की विभिन्न जेलों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
कारगिल विजय दिवस पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा का संदेश: 2047 के विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम
कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए युवाओं से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, डिजिटल सजगता और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
कारगिल विजय दिवस पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा का संदेश: 2047 के विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम
कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए युवाओं से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, डिजिटल सजगता और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
रायपुर में पोस्टर-फ्लेक्स लगाने के नए नियम लागू: तय स्थान के बाहर पोस्टर चिपकाने पर ₹5 हजार, अवैध विज्ञापन पर ₹2 लाख तक जुर्माना
रायपुर नगर निगम ने शहर में पोस्टर, फ्लेक्स और आउटडोर विज्ञापनों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब केवल निर्धारित स्थानों पर ही मुफ्त में पोस्टर लगाए जा सकेंगे। नियमों के उल्लंघन पर ₹5 हजार से ₹2 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
रायपुर में AI गणपति प्रतिमाओं से दूरी, विवाद के बाद पारंपरिक स्वरूपों पर मूर्तिकारों का जोर
रायपुर में गणेश उत्सव से पहले अधिकांश मूर्तिकार AI आधारित गणेश प्रतिमाएं बनाने से बच रहे हैं। पिछले साल हुए विवाद के बाद इस बार पारंपरिक स्वरूपों पर जोर दिया जा रहा है, जबकि हिंदू संगठनों ने भी धार्मिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की है।



