छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, राज्य स्तरीय समिति ने दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा और बस्तर में चार नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (औद्योगिक पार्क) विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रात दिल्ली रवाना होंगे, छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बुधवार रात दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। वे इंडिगो की नियमित उड़ान से नई दिल्ली पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।
जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है तथा नक्सलवाद के विरुद्ध मिली निर्णायक सफलता में पुलिस बल की भूमिका
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों से किया संवाद, बोले- खूब पढ़िए, आगे बढ़िए और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में बनिए भागीदार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकलव्य संवाद कार्यक्रम में नीट-2026 में सफल जनजातीय विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ और जनजातीय समाज के लिए गर्व का विषय है।
टंडवा को 8.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंक राम वर्मा बोले- विकास का कोई विकल्प नहीं
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर जिले के टंडवा गांव में 8.32 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास ही जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है और सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, डिजिटल बैंकिंग और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने पर दिया जोर
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने अपैक्स बैंक और जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली और किसानों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
रायपुर में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले- समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए खेल होंगे अहम आधार
रायपुर में आयोजित पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि खेल समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का अहम आधार बनेंगे। कॉन्क्लेव में देशभर के विशेषज्ञ नई खेल नीति, अधोसंरचना और खिलाड़ियों के विकास पर मंथन कर रहे हैं।
रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
Har Ghar Tiranga Campaign: छत्तीसगढ़ में 3 हजार स्थानों पर निकलेगी तिरंगा यात्रा, BJP ने तेज की तैयारियां
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्रदेशभर के करीब 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।



