रायपुर, 28 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे और हेलीकॉप्टर से कवर्धा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री भोरमदेव मंदिर में पहुंचकर 10:50 बजे से 11:30 बजे तक दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे रायपुर लौटेंगे।
दोपहर में मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद शाम 4:30 बजे होटल कोर्टयार्ड मैरियट, रायपुर में आयोजित Sports Conclave 2026 में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक चलेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे चित्राधार, शांति नगर, रायपुर में आयोजित पत्रिका जनप्रहरी – पुलिस अवॉर्ड 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे शाम 6:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।



