अजय चंद्राकर का बड़ा बयान: अरुण पन्नालाल को बताया धर्मांतरण रैकेट का सरगना, कांग्रेस ने किया पलटवार
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा दावा करते हुए उनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा पर माहौल बिगाड़ने और सरकार की विफलताओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान का उत्साह, आज से तिरंगा अभियान के लिए बढ़ेगी जनभागीदारी
छत्तीसगढ़ में 7 अगस्त से शुरू हुआ ‘वंदे मातरम्’ गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। वहीं 9 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रदेशभर में शुरू होगा। 17 अगस्त तक तिरंगा यात्राओं, रैलियों, मैराथन और देशभक्ति कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जाएगा।
सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रायपुर के बड़े मंच पर दिखाई प्रतिभा, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला
राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर रायपुर में आयोजित फैशन शो में सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पारंपरिक हथकरघा परिधानों में रैंप वॉक कर आत्मविश्वास और बदलाव की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंच पर पहुंचकर बेटियों का उत्साहवर्धन किया।
ADB के सहयोग से ‘अंजोर लाइट’ तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी
15 करोड़ रुपये की पूर्णतः अनुदान आधारित परियोजना से छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और मूल्यांकन को मजबूती मिलेगी। परियोजना में लोक वित्त प्रबंधन, PPP, ग्रीन फाइनेंस, AI आधारित क्षमता विकास और संस्थागत सुधारों पर विशेष फोकस रहेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, रायपुर में ‘India’s Biggest Youth Conclave’ में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 अगस्त को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित ‘सैन शक्ति सम्मेलन एवं कैश शिल्पी सम्मान समारोह’ में शामिल होने के बाद शाम को ‘India’s Biggest Youth Conclave’ में सहभागिता करेंगे।
राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर आज राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री करेंगे ‘कोशल फेब’ और ‘बिलासा’ लोगो का शुभारंभ
राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 'कोशल फेब' ब्रांड और 'बिलासा' लोगो का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में बुनकरों, शिल्पियों और मेधावी विद्यार्थियों को करोड़ों रुपये की सहायता और सम्मान राशि वितरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शिरकत, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त भी होगी जारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विभाग की स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री निवास से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त का भुगतान भी जारी करेंगे।
एनालॉग पनीर के बाद अब दूध-दही पर सख्ती: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले— मिलावटखोरों को नहीं बख्शेंगे
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार केवल एनालॉग पनीर ही नहीं, बल्कि दूध, दही, मक्खन समेत सभी खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। रेलवे स्टेशन पर जब्त पनीर मामले, मेडिकल छात्रों के प्रदर्शन और कमिश्नरेट विस्तार पर भी उन्होंने
CM विष्णु देव साय आज लेंगे PASTA पोर्टल और ऊर्जा विभाग की समीक्षा, मंत्रालय में दिनभर बैठकों का दौर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में PASTA पोर्टल, ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक और VB-G RAM G विषय पर प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे। दिनभर विभिन्न प्रशासनिक बैठकों और कार्यालयीन कार्यों का कार्यक्रम तय है।
जनसेवा और सुशासन को बनाएं प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों को दिए प्रशासनिक सफलता के मंत्र
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से मुलाकात कर उन्हें संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के साथ जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।



