रायपुर,7 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार 7 अगस्त 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विभाग की स्वदेशी प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विभाग की स्वदेशी प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे हस्तशिल्प, हथकरघा और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 1:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में योजना की अगली किस्त जारी की जाएगी।



