रायपुर, 6 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर में विभिन्न समीक्षा बैठकों, प्रेस ब्रीफिंग और प्रशासनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। उनका दिनभर का कार्यक्रम शासन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे।
इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मुख्यमंत्री PASTA (राज्य प्रगति पोर्टल) की समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक मुख्यमंत्री VB-G RAM G विषय के संबंध में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक मुख्यमंत्री ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे।
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्यों एवं आरक्षित कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद शाम 5:00 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।



