रायपुर में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते नाले में गिरा 4 साल का मासूम, डूबने से मौत
रायपुर के महात्मा गांधी नगर में बारिश के दौरान गली में खेल रहा 4 साल का मासूम काव्यांश साहू अचानक नाले में गिर गया। बहते हुए करीब 500 मीटर दूर पहुंचने के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रायपुर नगर निगम में अधिकारी बनाम जनप्रतिनिधि! सभापति बोले- ईगो से हो रहा नुकसान, महापौर ने कहा- समन्वय की जरूरत
रायपुर नगर निगम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच कथित खींचतान को लेकर सियासत गरमा गई है। सभापति सूर्यकांत राठौर ने ईगो और संवादहीनता को शहर के विकास के लिए नुकसानदायक बताया, जबकि महापौर मीनल चौबे ने इसे लड़ाई नहीं बल्कि समन्वय की कमी बताया है।
रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार
रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए नए आदेश जारी किए हैं।
रायपुर में अवैध निर्माणों पर निगम का बुलडोजर: वार्ड-19 में चार निर्माणाधीन भवन ध्वस्त, तीन नोटिस के बाद हुई कार्रवाई
रायपुर नगर निगम ने वार्ड-19 के विकास नगर और गुड़ियारी क्षेत्र में अनुमति के विपरीत बनाए जा रहे चार निर्माणाधीन भवनों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। निगम ने बताया कि संबंधित निर्माणकर्ताओं को तीन नोटिस और अंतिम चेतावनी देने के बाद नियमानुसार यह कदम उठाया गया।
रायपुर में पोस्टर-फ्लेक्स लगाने के नए नियम लागू: तय स्थान के बाहर पोस्टर चिपकाने पर ₹5 हजार, अवैध विज्ञापन पर ₹2 लाख तक जुर्माना
रायपुर नगर निगम ने शहर में पोस्टर, फ्लेक्स और आउटडोर विज्ञापनों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब केवल निर्धारित स्थानों पर ही मुफ्त में पोस्टर लगाए जा सकेंगे। नियमों के उल्लंघन पर ₹5 हजार से ₹2 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आज, जलभराव और सफाई व्यवस्था पर होगी अहम चर्चा
मानसून के बीच आज रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आयोजित होगी, जिसमें जलभराव, सफाई, नालों की सफाई और सड़क मरम्मत जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में हंगामे के भी आसार हैं।
रायपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, हर 15 दिन में निरीक्षण और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित विकास कार्य तत्काल शुरू करने, हर 15 दिन में निरीक्षण करने और स्वच्छता व्यवस्था को राजधानी की गरिमा के अनुरूप मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
रायपुर में स्ट्रीट डॉग्स के लिए फीडिंग जोन तय: अब निर्धारित स्थानों पर ही खिला सकेंगे खाना, निगम ने लगाए सूचना बोर्ड
रायपुर नगर निगम ने हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन में शहर के सभी 70 वार्डों में स्ट्रीट डॉग्स के लिए फीडिंग जोन निर्धारित किए हैं। अब आवारा कुत्तों को तय स्थानों पर ही भोजन कराया जा सकेगा।



