रायपुर, 14 सितंबर 2026

गणेश चतुर्थी और जैन समाज के पर्युषण पर्व समेत पांच प्रमुख पर्वों को देखते हुए राजधानी रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में रायपुर नगर निगम की ओर से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 14 सितंबर और 15 सितंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नगर निगम की टीमें इस दौरान होटल, दुकान और अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों पर नजर रखेंगी, जहां मांस-मटन की बिक्री या परोसे जाने की संभावना है।

प्रतिबंध तोड़ने पर होगी कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई दुकान, होटल या अन्य प्रतिष्ठान मांस-मटन बेचते हुए पाया गया, तो संबंधित मांस-मटन को तत्काल जब्त किया जाएगा।

इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीमों द्वारा प्रतिबंध के दोनों दिनों में लगातार निगरानी रखी जाएगी।

पर्वों को देखते हुए लिया गया निर्णय

गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजधानी में जगह-जगह गणपति स्थापना और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। वहीं जैन समाज का पर्युषण पर्व भी चल रहा है। इन प्रमुख धार्मिक पर्वों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शहर में मांस-मटन की बिक्री पर दो दिनों के लिए रोक लगाने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts