राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवाओं से किया राष्ट्रसेवा का आह्वान, विकसित भारत में महिलाओं की समान भागीदारी को बताया जरूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई जुहार पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में युवाओं से राष्ट्रसेवा का आह्वान किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के रक्तदान महाकुंभ में 2,548 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें 1,188 महिलाएं शामिल रहीं।



