विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश, डब्ल्यूआरएस मैदान में CM विष्णु देव साय ने किया रावण दहन
रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। उन्होंने विजयादशमी को सत्य, धर्म और मानवता की विजय का प्रतीक बताते हुए श्रीरामलला दर्शन योजना, ऑपरेशन सिंदूर और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया।



