बस्तर के वनोपजों को मिलेगी वैश्विक पहचान: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी सौगात, इमली-महुआ-आम को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र
छत्तीसगढ़ में पहली बार दंतेवाड़ा की माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी के इमली, महुआ और आम को राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र मिला। इससे 930 महिला किसानों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और निर्यात के अवसर मिलेंगे। योजना का विस्तार बस्तर के लगभग 10 हजार किसानों तक करने की तैयारी है।
महुआ से बदली महिलाओं की तकदीर: वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता और नई पहचान
वन धन विकास केंद्र योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की आदिवासी और ग्रामीण महिलाएं महुआ से मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रशिक्षण, आधुनिक प्रसंस्करण और बेहतर बाजार उपलब्ध होने से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।



