रायपुर में छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी: युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
रायपुर के माना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी युवती का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
गांजा तस्करी में जेल गया बर्खास्त कांस्टेबल बना वाहन चोर गिरोह का सरगना: 4 गिरफ्तार, इनोवा क्रिस्टा समेत कई चोरी के मामले उजागर
महासमुंद पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका बर्खास्त कांस्टेबल दिनेश कुमार टंडन भी शामिल है। पुलिस ने इनोवा क्रिस्टा समेत चोरी के कई वाहनों के मामलों का खुलासा किया है।
डबरा में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग: 4 राउंड गोली चली, ड्राइवर घायल; बाल-बाल बचे बच्चे
मध्य प्रदेश के डबरा में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पर कार सवार युवकों ने चार राउंड फायरिंग कर दी। घटना में बस चालक घायल हो गया, जबकि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
BJP नेता के भतीजे से मारपीट, पैसे नहीं देने पर घेरा: अंबिकापुर में स्कूटी रोककर मांगे ₹2500, CCTV में कैद हुई घटना
अंबिकापुर में भाजपा नेता अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने स्कूटी रोककर ₹2500 मांगे और विरोध करने पर मारपीट की। घटना CCTV में कैद हुई है।
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; कॉन्स्टेबल निलंबित
जांजगीर-चांपा के चांपा थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने का घेराव किया, जबकि पुलिस ने मिर्गी के दौरे के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कही है। मामले में एक आरक्षक को निलंबित किया गया
CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, मचा हड़कंप
बालोद के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के छात्र की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
ग्वालियर में गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, ज्यादा खून बहने से हुआ गर्भपात; पति पर कट्टा दिखाकर धमकाने का आरोप
ग्वालियर में एक गर्भवती महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, पिटाई के बाद ज्यादा खून बहने से उसका गर्भपात हो गया। पति पर कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
CG में सनसनी! सुबह-सुबह दो जिलों में मिलीं लाशें, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कोरबा जिले में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कारपेंटर पर चाकू से हमला, 6 बार किया वार; CCTV में कैद हुई वारदात
रायपुर में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक कारपेंटर पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाय दुकान के पास हुए विवाद के दौरान आरोपी ने कारपेंटर पर करीब 6 बार चाकू से वार किया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
अमृतसर पुलिस ने ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
अमृतसर पुलिस ने ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इनमें 4 नाबालिग शामिल हैं और कथित तौर पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान विस्फोट की साजिश रची गई थी।



