अमृतसर,5 अगस्त 2026

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित रूप से जुड़े दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 4 नाबालिग और 5 वयस्क शामिल हैं।

अमृतसर पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, जांच में सामने आया कि एक मॉड्यूल कथित तौर पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान विस्फोट की साजिश से जुड़ा था। पुलिस का दावा है कि समूह के कुछ सदस्य प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे थे और उन्हें पेट्रोल बम समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन कथित योजना को अंजाम नहीं दिया जा सका।

पुलिस के मुताबिक, दूसरे मॉड्यूल का इस्तेमाल रेलवे ट्रैक के पास कैमरे लगाने के लिए किया जा रहा था। आरोप है कि इन कैमरों की फीड सीमा पार भेजी जानी थी। समय रहते कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कैमरे और आरोपियों को बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में हवाला नेटवर्क के जरिए आर्थिक मदद मिलने की बात भी सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में जुड़े अन्य लोगों तथा पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts