रायगढ़ में गौतस्करों पर पुलिस का शिकंजा, रातभर चले ऑपरेशन में 20 गौवंश मुक्त
रायगढ़ जिले में ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने घने जंगल में रातभर सर्च अभियान चलाकर 20 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम का सामना विशाल अजगर से भी हुआ, लेकिन अभियान जारी रखा गया।
मुख्यमंत्री निवास पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
सेजबहार में मंडल की जमीन पर कब्जे का प्रयास नाकाम, अवैध निर्माण हटाया गया
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने सेजबहार फेस-1 कॉलोनी स्थित अपनी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया। निजी बिल्डर द्वारा किए जा रहे अवैध सड़क निर्माण पर कार्रवाई करते हुए मंडल ने भविष्य की आवासीय परियोजना के लिए भूमि को सुरक्षित किया।
CM विष्णुदेव साय की विकास पहल रंग लाई, कुनकुरी को मिला 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले के कुनकुरी में 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर और अतिरिक्त 11 केवी फीडर शुरू किया गया है। इससे बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
CM विष्णु देव साय की ग्रामीण बस योजना से जशपुर के गांवों को मिली नई रफ्तार, 11 बसों से आसान हुआ सफर
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत जशपुर जिले में 11 बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे दूरस्थ गांवों के लोगों को सस्ती, सुरक्षित और नियमित परिवहन सुविधा मिल रही है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक पहुंच आसान हुई है।
नवा रायपुर जंगल सफारी में दिखा भारत का सबसे छोटा कठफोड़वा, जैव विविधता संरक्षण को मिली नई पहचान
नवा रायपुर जंगल सफारी के बॉटेनिकल गार्डन में भारत के सबसे छोटे कठफोड़वों में शामिल ब्राउन-कैप्ड पिग्मी वुडपैकर की दुर्लभ मौजूदगी दर्ज की गई है। विशेषज्ञ इसे जैव विविधता संरक्षण और हरित विकास प्रयासों की बड़ी सफलता मान रहे हैं।
चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
₹755 करोड़ की लागत से स्वीकृत चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विकास, औद्योगिक प्रगति और देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।
बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली दफ्तर का घेराव कर फूंका पुतला
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। रायपुर और बिलासपुर में बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव कर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जबकि नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी।
छत्तीसगढ़ PWD में करोड़ों का घोटाला! ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला ठेका, मचा बवाल
छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग की विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ब्लैकलिस्टेड कंपनी को करोड़ों रुपये के ठेके दिए जाने के आरोप लगे हैं। मामले के सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
16 जून से खुलेंगे स्कूल, एडमिशन फेस्ट की तैयारी पूरी: तिलक लगाकर होगा स्वागत, फ्री किताबें और यूनिफॉर्म मिलेंगी
छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद 16 जून 2026 से सभी सरकारी और निजी स्कूल खुल जाएंगे। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत एडमिशन फेस्ट के साथ होगी, जिसमें विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। साथ ही पात्र छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म वितरित की जाएंगी

