CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी की अनुमति मांगी
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में CBI के बाद अब ED ने भी जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार करने की अनुमति के लिए स्पेशल कोर्ट में आवेदन दिया है।
सूरजपुर में युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान मौत; अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
CM विष्णुदेव साय का सत्य साई ग्राम दौरा: स्वास्थ्य-शिक्षा मॉडल से हुए प्रभावित, छत्तीसगढ़ में बड़े विस्तार के संकेत
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कर्नाटक के सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली का दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और मूल्य आधारित शिक्षा के सेवा मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के साथ छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी सेवाओं के विस्तार पर सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 21 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 24 जुलाई से 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि संभावित लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।
नंदनवन जंगल सफारी: छत्तीसगढ़ में प्रकृति, पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा केंद्र
नवा रायपुर स्थित 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बन चुका है। यहां वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा और रोमांचक सफारी का अनूठा अनुभव एक साथ मिलता है।
छत्तीसगढ़ की जेलों में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, पीडब्ल्यूडी सचिव ने की समीक्षा बैठक
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश की विभिन्न जेलों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय के साथ गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन करते हुए कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
द्वीप्ति योजना: छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बनेंगी ‘सोलर दीदी’, 5 हजार ऊर्जा उद्यम और 50 हजार हरित रोजगार का लक्ष्य
छत्तीसगढ़ की द्वीप्ति (DWEEPTI) योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को सौर ऊर्जा क्षेत्र में उद्यमी, तकनीशियन और विक्रेता बनाया जा रहा है। राज्य ने महिला नेतृत्व वाली विकेंद्रीकृत अक्षय ऊर्जा नीति अपनाकर अगले पांच वर्षों में 5,000 ऊर्जा उद्यम, 50,000 हरित रोजगार और 5 लाख परिवारों तक स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाने
SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव विकासशील ने SASCI 2026-27 के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे सुधार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयसीमा में लंबित कार्य पूरा करने, मासिक कार्ययोजना तैयार करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल रमेन डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों की मुलाकात, उच्च शिक्षा के विस्तार पर हुई चर्चा
राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। बैठक में निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 और राज्य में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई।
रायपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार का कहर: कई लोगों को मारी टक्कर, महिला चालक से हादसा
रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। महिला चालक कार चला रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



