रायपुर, 1 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार को व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को वे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मंत्रालय में दो अहम बैठकों में होंगे शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

इसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक होगी। इसके बाद 12:30 बजे से 1:30 बजे तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बैठक निर्धारित है।

दोपहर 1:30 से 2 बजे तक कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री करीब 2:03 बजे मंत्रालय से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। यहां आगे का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

शाम को दिल्ली के लिए होंगे रवाना

कार्यक्रम के दूसरे चरण के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे करीब 4:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद शाम 4:50 बजे इंडिगो की उड़ान 6E 6313 से रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे।

छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम

नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे कार द्वारा छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे। करीब 7:30 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचने के बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित एवं रात्रि विश्राम का रहेगा।

मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम में रायपुर में प्रशासनिक बैठकों के साथ-साथ नई दिल्ली प्रवास भी शामिल है। दिल्ली में उनके आगे के कार्यक्रम को लेकर जानकारी बाद में जारी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts