महासमुंद में वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग का छापा, 300 किलो पनीर सील
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में खाद्य विभाग ने वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर देर रात छापा मारकर करीब 300 किलो तैयार पनीर सील किया है। शिकायत के बाद करीब तीन घंटे चली कार्रवाई के दौरान पनीर के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की
बिलासपुर में किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, मारपीट और धमकी के आरोप; दोनों पक्षों पर FIR दर्ज
बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच
धमतरी में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जाए जा रहे 5 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
धमतरी के भखारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए ई-रिक्शा से ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को रेस्क्यू किया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक कैंसर उपचार सुविधाओं से प्रदेश के मरीजों को जांच, उपचार और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी।
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व से छत्तीसगढ़ को मिली नई पहचान : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और संकल्प से छत्तीसगढ़ को नई पहचान मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज सुशासन, अंत्योदय और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन के झांसे में फंसे रिटायर्ड BSP कर्मचारी, गंवाए 45 लाख रुपये
भिलाई में रिटायर्ड BSP कर्मचारी से ऑनलाइन निवेश के नाम पर 45 लाख 18 हजार 998 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने निर्मला सीतारमण, सचिन तेंदुलकर और सुधा मूर्ति के नाम वाले विज्ञापनों का इस्तेमाल कर भरोसा जीता। पुलिस ने बैतूल से एक आरोपी को
स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ भव्य ‘स्वागत समारोह’
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां, शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर झीरम घाटी पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण, परिजनों से मुलाकात और स्मारक को नए स्वरूप में विकसित करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बस्तर अब शांति, लोकतंत्र, विकास और विश्वास की
बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ
स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह केंद्र बस्तर के युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता और विचारों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का मंच उपलब्ध कराएगा।
छत्तीसगढ़ के वीर नायकों की गौरवगाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम, ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की यात्रा, छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों के योगदान और सुशासन एवं विकास की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।
