मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज रायपुर और रायगढ़ दौरा, आयुर्वेद सम्मेलन से लेकर चक्रधर समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 सितंबर को रायपुर और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे रायपुर में आयुर्वेद सेवा सम्मेलन और भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि रायगढ़ में आयुर्वेद शिक्षण कार्यक्रम और चक्रधर समापन समारोह में शिरकत करेंगे।
छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी: मुख्यमंत्री साय
मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण के लिए भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के बीच समझौता हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से प्रदेश की दूरियां घटेंगी और पर्यटन, व्यापार, निवेश व रोजगार को नई गति मिलेगी।
उपचारित जल के उपयोग पर जोर: एसटीपी से 50 किमी दायरे में उद्योग, रेलवे और संस्थानों की होगी तलाश, 15 दिनों में देनी होगी जानकारी
छत्तीसगढ़ में एसटीपी से निकलने वाले उपचारित जल के पुन: उपयोग को बढ़ावा देने की तैयारी तेज हो गई है। सूडा ने 6 नगर निगमों को 50 किमी के दायरे में उद्योग, रेलवे, थर्मल पावर प्लांट और अन्य संस्थानों को संभावित उपयोगकर्ता के रूप में चिन्हित कर 15 दिनों में
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी, 15 एकड़ में विकसित होगा आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र
रायपुर जिले के चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ की लागत से श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। केंद्र की मंजूरी के बाद करीब 15 एकड़ क्षेत्र में म्यूजियम, इंटरप्रिटेशन सेंटर, ओपन एयर थिएटर, वेलनेस सुविधाएं और श्रद्धालुओं के लिए आवास सहित कई सुविधाएं विकसित होंगी।
छत्तीसगढ़ में लक्ष्य का 99% बोनी पूरी, किसानों को 13.14 लाख मीट्रिक टन खाद और 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित
छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की 99 प्रतिशत बोनी पूरी हो गई है। अब तक किसानों को 13.14 लाख मीट्रिक टन उर्वरक, 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज और 8125.51 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है।
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित तीज मिलन समारोह में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने महतारी वंदन योजना, 13.85 लाख लखपति दीदियों और 650 करोड़ की फिल्म सिटी का उल्लेख किया।
भटगांव के 7 धान उपार्जन केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न, 69.58 लाख रुपए की स्वीकृति
भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 7 धान उपार्जन केंद्रों में पक्के फड़ निर्माण और समतलीकरण के लिए 69.58 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। प्रत्येक केंद्र पर 9.94 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
CG में नकली शराब के बाद नकली तंबाकू का खेल: 75 बोरे जब्त, नागपुर से दल्लीराजहरा तक जुड़े तार
भानुप्रतापपुर पुलिस ने नकली तंबाकू की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए 75 बोरे संदिग्ध तंबाकू जब्त किया है। मामले में नागपुर के सप्लायर और दल्लीराजहरा के डीलर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
रेलवे स्टेशनों पर गूंजें छत्तीसगढ़ी लोकगीत, नवरात्र में शक्तिपीठों के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख त्योहारों के दौरान छत्तीसगढ़ी लोकगीत बजाने और शारदीय नवरात्र में प्रमुख शक्तिपीठों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।



