CM विष्णु देव साय की ग्रामीण बस योजना से जशपुर के गांवों को मिली नई रफ्तार, 11 बसों से आसान हुआ सफर
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत जशपुर जिले में 11 बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे दूरस्थ गांवों के लोगों को सस्ती, सुरक्षित और नियमित परिवहन सुविधा मिल रही है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक पहुंच आसान हुई है।
नवा रायपुर जंगल सफारी में दिखा भारत का सबसे छोटा कठफोड़वा, जैव विविधता संरक्षण को मिली नई पहचान
नवा रायपुर जंगल सफारी के बॉटेनिकल गार्डन में भारत के सबसे छोटे कठफोड़वों में शामिल ब्राउन-कैप्ड पिग्मी वुडपैकर की दुर्लभ मौजूदगी दर्ज की गई है। विशेषज्ञ इसे जैव विविधता संरक्षण और हरित विकास प्रयासों की बड़ी सफलता मान रहे हैं।
चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
₹755 करोड़ की लागत से स्वीकृत चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विकास, औद्योगिक प्रगति और देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।
बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली दफ्तर का घेराव कर फूंका पुतला
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। रायपुर और बिलासपुर में बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव कर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जबकि नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी।
छत्तीसगढ़ PWD में करोड़ों का घोटाला! ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला ठेका, मचा बवाल
छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग की विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ब्लैकलिस्टेड कंपनी को करोड़ों रुपये के ठेके दिए जाने के आरोप लगे हैं। मामले के सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
16 जून से खुलेंगे स्कूल, एडमिशन फेस्ट की तैयारी पूरी: तिलक लगाकर होगा स्वागत, फ्री किताबें और यूनिफॉर्म मिलेंगी
छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद 16 जून 2026 से सभी सरकारी और निजी स्कूल खुल जाएंगे। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत एडमिशन फेस्ट के साथ होगी, जिसमें विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। साथ ही पात्र छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म वितरित की जाएंगी
पीएम आवास में नंबर-1 बना छत्तीसगढ़: ढाई साल में 10.60 लाख गरीब परिवारों को मिला पक्का घर
छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विष्णु देव साय सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में 10.60 लाख से अधिक ग्रामीण आवासों का निर्माण पूरा हुआ है, जिससे लाखों गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हुआ।
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब गूंजेंगे मंत्र, राष्ट्रगान-सरस्वती वंदना से होगी दिन की शुरुआत, गायत्री मंत्र के साथ होगी छुट्टी
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में नई प्रार्थना एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यवस्था लागू की गई है। अब स्कूलों में राष्ट्रगान, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र और महापुरुषों के प्रेरक वचनों के साथ दिन की शुरुआत होगी, जबकि छुट्टी के समय राजगीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का पाठ कराया जाएगा।
पुष्पा स्टाइल में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, तालाब और जमीन के अंदर छिपाई गई 6 लाख की लकड़ी जब्त
गरियाबंद जिले में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तालाब और जमीन के अंदर छिपाई गई करीब 6 लाख रुपये की अवैध सागौन लकड़ी बरामद की गई। स्निफर डॉग टीना की मदद से तस्करों के ठिकानों का खुलासा हुआ।
सुशासन तिहार की फटकार के बाद कार्रवाई, MCB के DEO आरपी मिरे हटाए गए
छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। MCB जिले के DEO आरपी मिरे को खराब बोर्ड रिजल्ट और सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पद से हटा दिया गया है।



