CM विष्णु देव साय की ग्रामीण बस योजना से जशपुर के गांवों को मिली नई रफ्तार, 11 बसों से आसान हुआ सफर

CM विष्णु देव साय की ग्रामीण बस योजना से जशपुर के गांवों को मिली नई रफ्तार, 11 बसों से आसान हुआ सफर

रायपुर, 18 जून 2026

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत जशपुर जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया गया है। योजना के अंतर्गत वर्तमान में 11 बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है, जिससे हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा सुविधा मिल रही है।

जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार बसों का संचालन कैलाशगुफा-बगीचा, सन्ना-चम्पा, कोतबा-बुलडेगा, तेलाईन-फरसाबहार, रनपुर-कांसाबेल, दोकड़ा-दुलदुला, जशपुर-हर्री, जशपुर-बिचीटोली, जूनाडीह-बासनतला, पत्थलगांव-नारायणपुर तथा दुलदुला-अबिरा मार्गों पर किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों से बेहतर हुआ है।

योजना के लागू होने के बाद ग्रामीणों को महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। कम किराए पर नियमित बस सेवा मिलने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

विद्यार्थियों, किसानों और श्रमिकों को बड़ा लाभ

इस योजना का सबसे अधिक लाभ विद्यार्थियों, किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को मिल रहा है। विद्यार्थी आसानी से स्कूल और कॉलेज पहुंच रहे हैं, किसान कम लागत में अपनी उपज बाजार तक पहुंचा रहे हैं, जबकि श्रमिकों को कार्यस्थलों तक आने-जाने में सुविधा मिल रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच हुई आसान

ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज अब कम समय और कम खर्च में अस्पताल पहुंच पा रहे हैं। इससे समय पर उपचार संभव हो रहा है और दूरस्थ गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाने, आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और समग्र विकास को गति देने का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *