रायपुर, 13 जून 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना और सांस्कृतिक गतिविधियों की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, स्कूलों में प्रतिदिन सुबह राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र तथा महापुरुषों के प्रेरक जीवन वचनों का सामूहिक पाठ कराया जाएगा। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

निर्देशों में यह भी कहा गया है कि मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) के दौरान भोजन मंत्र का पाठ कराया जाएगा। वहीं विद्यालय की छुट्टी के समय राजगीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का सामूहिक पाठ अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, संस्कार, अनुशासन और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा मिलेगा। नई व्यवस्था प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में लागू होगी और इसके पालन की जिम्मेदारी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूल प्रबंधन पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts