त्योहारों से पहले महंगी हुई चीनी, 60 से 65 रुपये किलो पहुंचा भाव; बढ़ी आम लोगों की चिंता
त्योहारों से पहले चीनी के दाम में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ के बाजारों में शक्कर का भाव 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। कीमत बढ़ने से मिठाई और खाद्य कारोबार पर भी इसका असर पड़ सकता है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोनपुर में शौर्य वाटिका का किया भूमिपूजन, 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सोनपुर में शौर्य वाटिका का भूमिपूजन किया। इस दौरान 37 शहीद परिवारों का सम्मान किया गया और लगभग 79 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की मैराथन बैठक: कचरा पृथक्करण, स्वच्छता और नालंदा परिसरों के काम में तेजी के निर्देश
छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने मैराथन बैठक लेकर कचरा पृथक्करण, स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और 38 नालंदा परिसरों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निगम आयुक्तों और सीएमओ को रोजाना वार्डों का भ्रमण करने को भी
रायपुर में सड़क हादसे का लाइव वीडियो: बस ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, बच्चा भी घायल
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में यात्री बस ने स्कूटी सवार व्यक्ति और 3 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है।
KBC में छाया छत्तीसगढ़ का योगेश साहू, जीते 50 लाख; IAS बनने के लिए छोड़ी 1.5 लाख की नौकरी
बलौदाबाजार के 23 वर्षीय योगेश साहू ने KBC में 50 लाख रुपये जीते हैं। IIT बॉम्बे के टॉपर रहे योगेश ने IAS बनने के सपने के लिए 1.5 लाख रुपये महीने की नौकरी छोड़ दी। उनके पिता पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर हैं।
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद 3 साल के मासूम की मौत, तीन माह में चौथी घटना से स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
बलरामपुर में बुखार का इलाज कराने गए 3 साल के मासूम की इंजेक्शन लगाए जाने के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, सितंबर-अक्टूबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें; देखें पूरी लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं लाइन की कमीशनिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। सितंबर और अक्टूबर 2026 में 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट बदला जाएगा और कुछ देरी से चलेंगी।



