रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा: दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 27 से 29 अगस्त 2026 तक दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलेगी।
240 ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, चार शहरों में होगी आधुनिक बस सेवा
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में कुल 240 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रूट प्लानिंग, डिपो, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार करने की रणनीति बनाई जा रही है।
निर्माण कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान: मुकेश बंसल
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बिलासपुर परिक्षेत्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, समय-सीमा और निर्माण कार्यों की कड़ी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मैदानी अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन फील्ड में रहने को कहा गया।
बिलासपुर में किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, मारपीट और धमकी के आरोप; दोनों पक्षों पर FIR दर्ज
बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच
NH-45 पर छतौना के पास सड़क मरम्मत का काम जारी, यातायात पूरी तरह चालू; 58% काम पूरा
गौरेला-बिलासपुर नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास अतिवृष्टि और भारी वाहनों के दबाव से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। मार्ग पर यातायात पूरी तरह चालू है और परियोजना का 58 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है।
बाल संप्रेक्षण गृहों से किशोरों के भागने पर हाईकोर्ट सख्त, 156 सुरक्षा गार्डों के लिए केंद्र से मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ में बाल देखभाल संस्थाओं से किशोरों के फरार होने की घटनाओं पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने 156 सुरक्षा गार्डों की तैनाती के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता की संभावनाओं पर जवाब मांगा है।
बिलासपुर में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, बच्चों की चीख सुनकर मकान मालिक ने खोला दरवाजा; अंदर का नजारा देख उड़े होश
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचा, जहां दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ की मधु सिदार और गीता यादव भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, एशिया कप में दिखाएंगी दम
छत्तीसगढ़ की दो उभरती हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार और गीता यादव का भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी चीन में आयोजित होने वाले जूनियर एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों के पेट में घुसा लोहे का सरिया
बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकरा गई, जिससे दो युवकों के पेट में लोहे का सरिया घुस गया। हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा 32 महीने का पेंशन एरियर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस परिपत्र को निरस्त कर दिया है, जिसमें 1 जनवरी 2006 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों को संशोधित पेंशन का वास्तविक लाभ 1 सितंबर 2008 से देने का प्रावधान था। कोर्ट ने 32 महीने का पेंशन एरियर 120 दिनों के भीतर भुगतान करने का निर्देश



