रायपुर, 14 सितम्बर 2026

तीज पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने 14 सितंबर को रद्द की गई 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन दोबारा बहाल कर दिया है। अब यह ट्रेन सोमवार को अपने निर्धारित समय के अनुसार रायपुर से कोरबा के बीच चलेगी।

इस फैसले से रायपुर, बिलासपुर और कोरबा समेत रास्ते में आने वाले अन्य स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। तीज पर्व के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य यात्री आवागमन करते हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संचालन बहाल करने का निर्णय लिया है।

दोहरीकरण कार्य के चलते रद्द की गई थी ट्रेन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है।

इसी निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने पहले 14 सितंबर को रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन को रद्द करने की घोषणा की थी। हालांकि, तीज पर्व पर यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अब ट्रेन को निर्धारित समय पर चलाने का फैसला किया है।

रायपुर-बिलासपुर-कोरबा यात्रियों को राहत

ट्रेन के दोबारा संचालन से रायपुर से बिलासपुर और कोरबा की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। त्योहार के दौरान बसों और अन्य परिवहन साधनों पर बढ़ने वाले दबाव के बीच पैसेंजर ट्रेन यात्रियों के लिए सुविधाजनक और किफायती विकल्प साबित होगी।

रेलवे के इस फैसले से तीज पर्व पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts