बिलासपुर के अस्थाई गौठान में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी और शेड की व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के झलमला गांव में अस्थाई गौठान में करीब 30 मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने चारा-पानी और शेड की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि सरपंच ने बारिश, ठंड और बीमारी को मौत की वजह बताया है।
बिलासपुर में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक STF के हत्थे चढ़ा, 19 साल से रह रहा था: भारतीय पहचान पत्र समेत कई दस्तावेज बरामद
बिलासपुर में STF और जिला विशेष शाखा ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, वह करीब 19 साल से शहर में रह रहा था और उसके पास भारतीय पहचान समेत कई दस्तावेज मिले हैं।
जैतूसाव मठ ट्रस्ट की संपत्तियों को लेकर विवाद: हाईकोर्ट बोला- प्रबंधन का अधिकार मिलने से पुजारी मालिक नहीं हो जाता
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जैतूसाव मठ ट्रस्ट की संपत्तियों से जुड़े मामले में याचिका खारिज करते हुए कहा कि धार्मिक संपत्ति के प्रबंधन का अधिकार मिलने मात्र से पुजारी उसका स्वतंत्र मालिक नहीं बन जाता।
बिलासपुर में क्लब में हंगामा, ₹10 हजार का बिल मांगने पर महिला कर्मचारी से मारपीट: बाल नोचे, शीशा-गमले तोड़े; बिना भुगतान किए निकली युवती
बिलासपुर के लिट क्लब में बिल को लेकर विवाद के बाद युवती पर महिला कर्मचारी से मारपीट और क्लब में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर में 23 संदिग्धों की जांच: 18 भारतीय मिले, 5 पर दस्तावेजों की जांच जारी
बिलासपुर के सिरगिट्टी में बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में पकड़े गए 23 लोगों में से 18 भारतीय नागरिक पाए गए। 5 लोगों के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है।
PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच
PSSOU ने MUMT और जनजातीय अनुसंधान एवं ज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के साथ दो महत्वपूर्ण MOU किए हैं। समझौतों से संयुक्त शोध, डिजिटल शिक्षा, प्रशिक्षण, नवाचार और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।
हॉकी एशिया कप में छत्तीसगढ़ की गीता-मधु का दमदार प्रदर्शन: भारत की जीत में निभाई अहम भूमिका, दोनों ने दागे 4-4 गोल
जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में छत्तीसगढ़ की गीता यादव और मधु सिदार ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने टूर्नामेंट में चार-चार गोल दागते हुए भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
बिलासपुर कोर्ट परिसर में दो वकीलों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज
बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में पुरानी रंजिश को लेकर दो वकीलों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गणेश पंडाल में DJ को लेकर खूनी विवाद: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के संबलपुरी गांव में गणेश पंडाल के पास DJ बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



