बालोद में भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत, 8 साल का बेटा गंभीर घायल
बालोद में खड़े ट्रक से बाइक टकराने से पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटा गंभीर घायल है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
बालोद सड़क हादसे पर CM साय ने जताया गहरा शोक, घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश
बालोद जिले के मरकाटोला घाट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, बुरी तरह झुलसा
बिलासपुर में जन्माष्टमी के मौके पर मटकी बांधते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंबई से बस्तर जा रही महिला बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत, ट्रेलर से टकराई बाइक
मुंबई से बस्तर जा रहे 23 महिला बाइक राइडर्स के समूह में शामिल 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की धमतरी जिले के मरकाटोला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रेलर से टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल रिद्धि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
रायपुर में दर्दनाक हादसा: सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 2 टेक्निशियन, मौके पर मौत
रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो सोलर टेक्निशियन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कपड़े सुखाने के तार में दौड़ा करंट, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में कपड़े सुखाने वाले जीआई तार में करंट आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। आंधी-तूफान में टूटा बिजली का तार हादसे की वजह बताया जा रहा है।



