रायपुर, 25 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस हृदयविदारक घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के दुःख में छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित और बेहतर उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन आवश्यक कदम उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts