गरियाबंद,1 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। मैनपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) में दो शिक्षक स्कूल कार्यालय के भीतर कथित रूप से शराब पीते और चखना करते हुए पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान बताए जा रहे हैं। आरोप है कि जिस समय दोनों शिक्षक कार्यालय में शराब पार्टी कर रहे थे, उस दौरान स्कूल परिसर में छात्र-छात्राएं मौजूद थे, जबकि नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

बताया जा रहा है कि विद्यालय के तीन शिक्षक अवकाश पर थे, जबकि मौजूद दोनों शिक्षकों ने शिक्षण कार्य छोड़कर कथित रूप से शराब का सेवन किया। यह भी आरोप है कि दोनों शिक्षक निर्धारित ड्रेस कोड के बजाय टी-शर्ट और कार्गो जींस में स्कूल पहुंचे थे।

यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल अनुशासनहीनता का मामला नहीं बल्कि शिक्षा के मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला गंभीर मामला माना जाएगा। घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और विद्यालयों में अनुशासन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts