रायपुर,24 जून 2026

शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा और लिफ्ट सुरक्षा मानकों की जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। नगर निगम की संयुक्त टीम ने एलन, अनअकादमी, विद्यापीठ, आरसीसी और अकादजा कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान एलन, अनअकादमी और विद्यापीठ की कुछ कक्षाओं में निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के बैठने की स्थिति पाई गई। इसके अलावा कई स्थानों पर वेंटिलेशन व्यवस्था में भी कमियां मिलीं। हालांकि अन्य सुरक्षा मानक सामान्य रूप से संतोषजनक पाए गए।

वहीं आरसीसी और अकादजा कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी नियमों, वेंटिलेशन, प्रवेश-निकास व्यवस्था और अन्य सुरक्षा मानकों के पालन में कई खामियां सामने आईं। अधिकारियों ने संस्थानों के संचालकों को एक सप्ताह के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम ने संबंधित जोनों को नियमानुसार नोटिस जारी करने और अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। संस्थानों को चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा में सुधार नहीं होने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह निरीक्षण जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान का उद्देश्य कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन की समीक्षा करना था।

निरीक्षण दल में नगर निगम के अभियंता तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts