नई दिल्ली, 24 जून 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में 65 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में कला, खेल, संगीत, साहित्य, सार्वजनिक जीवन और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

फिल्म जगत से दिग्गज अभिनेता ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं अभिनेता आर. माधवन को पद्मश्री प्रदान किया गया। दिवंगत अभिनेता और कॉमेडियन सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया, जिसे उनके परिवार की ओर से प्राप्त किया गया।

खेल जगत से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी पद्म सम्मान पाने वालों में शामिल रहे। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी उनके खेल योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक, टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज सहित कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। पहले चरण के बाद शेष पुरस्कार विजेताओं को दूसरे समारोह में सम्मानित किया गया। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं और विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts