रायपुर,29 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम रायपुरवासियों को रोमांचक हवाई नजारा दिखाने जा रही है। 30 अक्टूबर, शुक्रवार को दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच सारंग टीम के हेलीकॉप्टर रायपुर शहर के आसमान से गुजरेंगे। इस दौरान शहरवासी अपने घरों की छतों से भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की उड़ान देख सकेंगे।

आसमान में दिखेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य

भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने अद्भुत उड़ान कौशल, सटीक समन्वय और साहसिक हवाई प्रदर्शन के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित यह टीम भारतीय वायुसेना के शौर्य, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है। रायपुर के आसमान में इन हेलीकॉप्टरों की उड़ान शहरवासियों के लिए खास आकर्षण रहेगी।

2 नवंबर को नवा रायपुर में होगा भव्य एयर शो

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम द्वारा एयर शो आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले 30 अक्टूबर को रायपुर शहर के ऊपर से हेलीकॉप्टरों की उड़ान लोगों में उत्साह बढ़ाएगी। यह आयोजन भारतीय वायुसेना के शौर्य और शानदार उड़ान कौशल को करीब से देखने का अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts