नई दिल्ली/काठमांडू,27 अगस्त 2026

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह से फोन पर बात कर बाढ़ से हुई जान-माल की क्षति पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में भारत नेपाल के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है और पड़ोसी देश को हरसंभव मानवीय एवं राहत सहायता देने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री से बातचीत की और बाढ़ से हुई तबाही पर संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि भारत के लोग नेपाल में अपने भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं

जानकारी के अनुसार, तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के क्षेत्रों में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। नदी किनारे बसे इलाकों में पानी का तेज बहाव पहुंचने से कई क्षेत्रों को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ की चपेट में आने से लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है।

अधिकारियों के मुताबिक, रसुवा जिले और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का व्यापक असर देखने को मिला। भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण नदी किनारे के इलाकों में भारी तबाही हुई। रिपोर्ट के अनुसार, कई भारतीय और प्रवासी भारतीयों समेत बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं।

बाढ़ का असर नेपाल की बुनियादी संरचनाओं पर भी पड़ा है। करीब एक दर्जन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने की चुनौती भी बढ़ गई है।

नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा के बीच भारत ने एक बार फिर पड़ोसी देश को हरसंभव मानवीय सहायता और राहत सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts