नई दिल्ली,25 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेल्फी वीडियो ने सोशल मीडिया पर नया कीर्तिमान बनाने का दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो Instagram पर महज 24 घंटे में 303 मिलियन व्यूज तक पहुंच गया। इसके साथ ही वीडियो को 15 मिलियन लाइक्स और 1.3 मिलियन कमेंट्स भी मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि यह कम समय में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है।

यह वीडियो 23 जुलाई की रात NEET पेपर लीक विवाद के बीच साझा किया गया था। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। उन्होंने बताया था कि आगामी कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर और कड़े फैसले लिए जाएंगे।

वीडियो X (पूर्व में Twitter) और Instagram दोनों प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो ने कथित तौर पर अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर IShowSpeed के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। वीडियो वायरल होने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के Instagram अकाउंट पर करीब 10 लाख नए फॉलोअर्स भी जुड़ गए।

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 338 मिलियन से अधिक व्यूज मिलने का दावा किया गया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के Instagram अकाउंट पर 102 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं।

इसके अलावा ‘Thank You, Friends’ फॉलो-अप सेल्फी वीडियो को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाते हुए वीडियो, Vantara दौरे की रील और स्पेस मिशन व बैडमिंटन से जुड़ी पोस्ट्स भी सोशल मीडिया पर पहले काफी लोकप्रिय रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts