स्पोर्टस डेस्क,25 जुलाई 2026
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
पहले टी20 मुकाबले में भारत ने वैभव सूर्यवंशी के शानदार अर्धशतक की बदौलत जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
दूसरा टी20 मुकाबला 25 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 4:00 बजे होगा। मुकाबले का आयोजन हरारे स्पोर्ट्स क्लब में किया जाएगा।
मैच का टीवी प्रसारण Unite8 Sports पर देखा जा सकेगा, जबकि मोबाइल और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी, जबकि जिम्बाब्वे की टीम वापसी कर सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।



