रायपुर,11 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। योजना के तहत अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी आर्थिक सहायता देने की तैयारी है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में सर्वे कराया जा रहा है।

विभाग द्वारा सर्वे के माध्यम से 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं की संख्या, उनकी सामाजिक स्थिति और पात्रता से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

एक लाख से अधिक महिलाओं के होने का अनुमान

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं की संख्या एक लाख से अधिक बताई जा रही है। योजना में इन्हें शामिल किए जाने के बाद महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का दायरा और बढ़ जाएगा।

वर्तमान में महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। अब अविवाहित महिलाओं को भी योजना में शामिल करने की तैयारी की जा रही है।

पोर्टल खुलने के बाद कर सकेंगी पंजीयन

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के अनुसार, योजना में 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को शामिल किया जाएगा। योजना का पोर्टल खुलने के बाद पात्र महिलाएं पंजीयन करा सकेंगी।

हालांकि, अविवाहित महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए अंतिम पात्रता शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया सरकार की ओर से स्पष्ट किया जाना अभी बाकी है। सर्वे पूरा होने और विभागीय प्रक्रिया के बाद इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts