छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, 40 साल से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। सरकार अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी योजना में शामिल करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिलों में सर्वे शुरू कराया है।



