राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 2 नवंबर को होंगे कार्यक्रम, सरकार ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी की
छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 2026 मनाया जाएगा। राज्य शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। इस वर्ष ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर विकास योजनाओं की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और हितग्राहियों को लाभ वितरण होगा। 1 से 3 नवंबर तक शासकीय
कांकेर में 9.40 करोड़ की लागत से बने मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर में नवनिर्मित मल्टीपरपज मिनी स्टेडियम और बहुउद्देशीय इनडोर हॉल का लोकार्पण किया। करीब 9.40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इन खेल सुविधाओं से स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण व अभ्यास की सुविधा मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, 40 साल से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। सरकार अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी योजना में शामिल करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिलों में सर्वे शुरू कराया है।
बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रमों को मजबूत करने पर जोर, मुख्य सचिव ने यूनिसेफ व विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
मुख्य सचिव ने बच्चों में कुपोषण, एनीमिया, विकास में देरी और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की। सभी जिलों में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन और विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
CM Helpline 1076 को जनता का भरोसा, 5 दिनों में दर्ज हुईं 15,434 शिकायतें
छत्तीसगढ़ सरकार की नई CM Helpline 1076 को शुरू हुए महज पांच दिन हुए हैं, लेकिन इस दौरान 15,434 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। बिजली, जमीन और नगरीय सुविधाओं से जुड़े मामले सबसे अधिक सामने आए हैं।



