नई दिल्ली,1 अगस्त 2026

1 अगस्त 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 192 रुपये की कटौती की गई है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के अनुसार, यह राहत दिल्ली, पटना, लखनऊ सहित कई शहरों में लागू हुई है। हालांकि 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये से घटकर 2738 रुपये हो गया है। वहीं पटना में इसकी कीमत 3227 रुपये से घटकर 3018 रुपये और लखनऊ में 3052.50 रुपये से घटकर 2860.50 रुपये हो गई है।

यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। इससे पहले 1 जुलाई को भी कीमतों में बड़ी कटौती की गई थी। पिछले दो महीनों में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 375.50 रुपये तक सस्ता हो चुका है।

वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए नियमों में बदलाव लागू है। 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच चार सब्सिडी वाले सिलेंडर लेने वाले लाभार्थियों को अगस्त माह में 300 रुपये की सब्सिडी नहीं मिलेगी। ऐसे उपभोक्ताओं को अब सिलेंडर सामान्य उपभोक्ताओं की कीमत पर खरीदना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts